एजेंसी न्यूज

प्रशासनिक भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर आईआईटी-भुवनेश्वर की छात्रा की मौत

आईआईटी भुवनेश्वर में अध्ययनरत एक छात्रा की कथित तौर पर प्रशासनिक भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने मंगलवार रात 23 वर्षीय युवती का शव संस्थान परिसर से बरामद किया.

प्रशासनिक भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर आईआईटी-भुवनेश्वर की छात्रा की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: X)

भुवनेश्वर, 4 सितंबर : आईआईटी भुवनेश्वर में अध्ययनरत एक छात्रा की कथित तौर पर प्रशासनिक भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने मंगलवार रात 23 वर्षीय युवती का शव संस्थान परिसर से बरामद किया.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है.’’ मृतका की पहचान दिल्ली निवासी कृतिका राज के रूप में हुई है और वह बी.टेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी. यह भी पढ़ें : फरहान अख्तर ‘120 बहादुर’ फिल्म में मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाएंगे, लद्दाख में शूटिंग शुरू

संस्थान ने एक बयान में कहा, ‘‘कल रात करीब 11 बजे एक छात्रा प्रशासनिक भवन की पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गई, वहां पुस्तकालय है... पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और वह मामले की जांच कर रही है.’’ अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खुर्दा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).