जरुरी जानकारी | आईआईएफएल होम फाइनेंस ने पीएनबी के साथ ऋण वितरण समझौता किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ सह-ऋण व्यवस्था को लेकर एक समझौता किया है और उसका लक्ष्य इस तरह की साझेदारियों के जरिए अपने ऋण कारोबार को 25 प्रतिशत बढ़ाना है।

नयी दिल्ली, 17 सितंबर आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ सह-ऋण व्यवस्था को लेकर एक समझौता किया है और उसका लक्ष्य इस तरह की साझेदारियों के जरिए अपने ऋण कारोबार को 25 प्रतिशत बढ़ाना है।

आईआईएफएल एचएफएल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कंपनी द्वारा बैंकों के साथ किया गया यह चौथा सह-ऋण समझौता है।

कंपनी ने कहा, "आईआईएफएल एचएफएल ने आज सह-ऋण के लिए भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी के साथ एक समझौते की घोषणा की और उस पर हस्ताक्षर किए। कर्ज जुटाने और उसकी वसूली का प्रबंधन आईआईएफएल होम फाइनेंस द्वारा किया जाएगा जबकि 80 प्रतिशत ऋण पीएनबी द्वारा प्रदान किया जाएगा।"

कंपनी ने कहा कि उसे इन साझेदारियों के जरिये अपने रिण कारोबार में 25 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

कंपनी ग्राहकों को कर्ज जुटाने, उसके दस्तावेज बनाने और बाद में किस्त, ब्याज सहित कर्ज की वसूली सहित तमाम तरह की सेवायें प्रदान करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now