एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आईएचसीएल का लाभ मार्च तिमाही में चार गुना बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह की आतिथ्य सेवा से जुड़ी इकाई इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में चार गुना होकर 338.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | आईएचसीएल का लाभ मार्च तिमाही में चार गुना बढ़ा

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल टाटा समूह की आतिथ्य सेवा से जुड़ी इकाई इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में चार गुना होकर 338.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसने 71.57 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

आईएचसीएल पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 1,052.83 करोड़ रुपये के लाभ में रही। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान इसे 264.97 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

कंपनी की बीती तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 1,654.54 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 954.88 करोड़ रुपये रहा था।

आईएचसीएल के पास 260 से अधिक होटलों का पोर्टफोलियो है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).