देश की खबरें | आईजीपी ने श्रीनगर में आतंकवादी हमले रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादी हमलों की घटनाओं में हाल में तेजी आने के बाद कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की ताकि शहर की शांति भंग करने के देश विरोधी तत्वों की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जा सके।

श्रीनगर ,20 फरवरी जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादी हमलों की घटनाओं में हाल में तेजी आने के बाद कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की ताकि शहर की शांति भंग करने के देश विरोधी तत्वों की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जा सके।

कुमार ने यह बात कश्मीर में पुलिस नियंत्रण कक्ष में व्यापक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के दौरान कही।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक, मध्य कश्मीर रेंज के डीआईजी अमित कुमार, सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि बैठक का लक्ष्य हाल ही में शहर में हुए आतंकवादियों के हमले और भविष्य में इस प्रकार के हमलों से निपटने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों पर ध्यान देना था।

प्रवक्ता ने बताया बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों ने इस प्रकार के हमलों को रोकने के लिए अपने अपने क्षेत्रों मे उठाए गए कदमों की जानकारी दी साथ ही पेश आने वाली अन्य चुनौतियों पर भी चर्चा की।

कुमार ने अधिकारियों से सभी अहम प्रतिष्ठानों और ठिकानों की निगरानी बढ़ाने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\