एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | इगोर स्टिमक ने भुवनेश्वर शिविर के लिये 15 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सीनियर पुरूष टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने मंगलवार को कुवैत और कतर के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन दूसरे दौर के मुकाबलों के लिये 15 संभावित खिलाड़ियों की दूसरी सूची जारी की ।

देश की खबरें | इगोर स्टिमक ने भुवनेश्वर शिविर के लिये 15 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

नयी दिल्ली, सात मई भारतीय सीनियर पुरूष टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने मंगलवार को कुवैत और कतर के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन दूसरे दौर के मुकाबलों के लिये 15 संभावित खिलाड़ियों की दूसरी सूची जारी की ।

पहली सूची शनिवार को जारी की गई थी ।

पहली सूची में शामिल 26 खिलाड़ी भुवनेश्वर में 10 मई से अभ्यास शुरू करेंगे । दूसरी सूची में शामिल 15 खिलाड़ियों में मुंबई सिटी एफसी और मोहन बागान एसजी के खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने आईएसएल कप फाइनल खेला । वे 15 मई को शिविर से जुड़ेंगे ।

कुल 41 खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर में भाग लेंगे । भारत का सामना छह जून को कोलकाता में कुवैत से और 11 जून को कतर में कतर से होगा ।

भारत ग्रुप ए में चार मैचों में चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है । ग्रुप की शीर्ष दो टीमें तीसरे दौर में पहुंचेंगी और एएफसी एशियाई कप का टिकट कटायेंगी ।

संभावित खिलाड़ियों की सूची :

गोलकीपर : पी तेमपा लाचेंपा, विशाल कैथ

डिफेंडर : आकाश मिश्रा , अनवर अली, मेहताब सिंह, राहुल भेके, शुभाशीष बोस,

मिडफील्डर : अनिरूद्ध थापा, दीपक टंगड़ी, लालेंगमाविया राल्टे, लालियांजुआला छांगटे, लिस्टन कोलासो, सहल अब्दुल समद ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).