जरुरी जानकारी | इफको ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये 2.51 करोड़ रुपये का योगदान दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सहकारी समिति इफको ने बुधवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 2.51 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
नयी दिल्ली, 17 फरवरी सहकारी समिति इफको ने बुधवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 2.51 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
इफको ने 2.50 करोड़ रुपये का चेक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को सौंपा।
सहकारी समिति ने एक बयान में कहा, ‘‘यह योगदान इफको परिवार द्वारा सद्भाव स्वरूप किया गया है।’’
इफको के चेयरमैन बलविन्द सिंह नकई ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्याय के पक्ष में चेक दिया। मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी इसी के पास है।
इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने व्यक्तित रूप से मंदिर निर्माण के लिये 1.51 लाख रुपये का दान दिया।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने विहिप को मंदिर निर्माण के लिये कोष संग्रह की जिम्मेदारी दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

