एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इफको ने के. जे. पटेल को नियुक्त किया नया प्रबंध निदेशक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सहकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इफको ने के. जे. पटेल को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है।

जरुरी जानकारी | इफको ने के. जे. पटेल को नियुक्त किया नया प्रबंध निदेशक

नयी दिल्ली, 31 जुलाई सहकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इफको ने के. जे. पटेल को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है।

पूर्व प्रमुख यू. एस. अवस्थी का कार्यकाल आज यानी बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है।

इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने बयान में कहा कि पटेल को नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

पटेल अभी तक इफको में निदेशक (तकनीकी) थे। वह भारत के सबसे बड़े जटिल उर्वरक संयंत्र, इफको पारादीप संयंत्र का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने सौराष्ट्र विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है और उन्हें नाइट्रोजन एवं फॉस्फेट उर्वरक संयंत्रों के रखरखाव में 32 वर्ष से अधिक का समृद्ध अनुभव है।

संघानी ने कहा, ‘‘ पटेल अपने साथ उद्योग की गहन समझ और सिद्ध रणनीतिक सोच लेकर आए हैं जो इफको के लक्ष्यों के अनुरूप है।’’

उन्होंने इफको के साथ-साथ देश भर के किसानों के लिए निवर्तमान एमडी यू.एस. अवस्थी के योगदान और समर्पण की सराहना भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).