जरुरी जानकारी | आईएफबी इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 78 प्रतिशत बढ़कर 31 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईएफबी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में लगभग 78 प्रतिशत बढ़कर 31.09 करोड़ रुपये हो गया है।
नयी दिल्ली, 28 जनवरी आईएफबी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में लगभग 78 प्रतिशत बढ़कर 31.09 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 17.45 करोड़ रुपये रहा था।
आईएफबी इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि तीसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय 9.36 प्रतिशत बढ़कर 1,269.52 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,160.83 करोड़ रुपये थी।
कंपनी का कुल खर्च समीक्षाधीन तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 1,225.74 करोड़ रुपये रहा है।
आईएफबी इंडस्ट्रीज की घरेलू उपकरण खंड से आमदनी तीसरी तिमाही में 11.36 प्रतिशत बढ़कर 1,017.78 करोड़ रुपये रही है।
कंपनी की इंजीनियरिंग खंड से आमदनी दिसंबर तिमाही में 2.71 प्रतिशत बढ़कर 220.31 करोड़ रुपये रही है।
आईएफबी इंडस्ट्रीज की मोटर खंड से आमदनी दिसंबर तिमाही में 15.25 प्रतिशत बढ़कर 46.64 करोड़ रुपये रही है।
कंपनी की कुल आमदनी (अन्य आय समेत) दिसंबर तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 1,273.57 करोड़ रुपये रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)