एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महिलाओं को प्रभावित करना है तो उनके साथ सम्मान और शालीनता से पेश आएं: शाहरुख खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रोमांस पर आधारित फिल्मों के बेताज बादशाह अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि महिलाओं के दिल तक पहुंचने का रास्ता उनके साथ सम्मान और शालीनता से पेश आने से जुड़ा है।

देश की खबरें | महिलाओं को प्रभावित करना है तो उनके साथ सम्मान और शालीनता से पेश आएं: शाहरुख खान

मुंबई, 31 मार्च रोमांस पर आधारित फिल्मों के बेताज बादशाह अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि महिलाओं के दिल तक पहुंचने का रास्ता उनके साथ सम्मान और शालीनता से पेश आने से जुड़ा है।

खान ने बुधवार के ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के लिये ''आस्क एसआरके'' प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने वाकपटुता और व्यंग्यात्मक तरीके से सवालों के जवाब दिये।

जब एक ट्विटर यूजर ने हिंदी शब्द ''पटाना'' का इस्तेमाल कर महिलाओं को रिझाने के ''गुर'' पूछे तो खान ने उसे ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी।

खान ने कहा, ''एक लड़की के लिये ''पटाना'' शब्द का इस्तेमाल न करें। उसके साथ सम्मान और शालीनता से पेश आएं।''

खान (55) ने एक घंटे से अधिक समय तक ट्विटर पर प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिये।

इनमें से कुछ सवाल उनकी आगामी फिल्मों को लेकर थे। कई लोगों ने अपनी दुविधाओं के बारे में बताया और अभिनेता से सलाह मांगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).