देश की खबरें | स्थिर सरकार चाहते हैं तो कांग्रेस नेतृत्व पर टिप्पणी करना बंद करें: महाराष्ट्र की मंत्री ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र कांग्रेस की एक नेता ने शनिवार को कहा कि शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के घटक दल यदि राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं तो उन्हें कांग्रेस नेतृत्व पर टिप्पणी करना बंद कर देना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच दिसंबर महाराष्ट्र कांग्रेस की एक नेता ने शनिवार को कहा कि शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के घटक दल यदि राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं तो उन्हें कांग्रेस नेतृत्व पर टिप्पणी करना बंद कर देना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर का बयान राकांपा अध्यक्ष शरद पवार द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कथित तौर पर टिप्पणी किये जाने की खबर के एक दिन बाद आया है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में कोरोना के आज 1325 नए मामले पाए गए, 12 की मौत: 5 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को गठबंधन के मूलभूत नियमों का पालन करना चाहिए। एमपीसीसी की कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते मैं एमवीए के सहयोगियों से अपील करुंगी कि यदि आप महाराष्ट्र में स्थिर सरकार चाहते हैं तो कांग्रेस नेतृत्व पर टिप्पणी करना बंद कीजिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा नेतृत्व बहुत मजबूत और स्थिर है। एमवीए का गठन लोकतांत्रिक मूल्यों में हमारे पुरजोर विश्वास का परिणाम है।’’

यह भी पढ़े | GHMC Results Analysis: हैदराबाद में बीजेपी ने मैदान फतह कर सभी को चौकाया, पढ़े चुनावों का पूरा विश्लेषण.

उद्धव ठाकरे नीत एमवीए सरकार में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस साझेदार हैं। उन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद हाथ मिला लिया था।

खबरों के अनुसार पवार ने एक मराठी अखबार को दिये साक्षात्कार में कहा था कि राहुल गांधी में निरंतरता की कमी नजर आती है।

उन्होंने कहा था, ‘‘यहां कुछ सवाल हैं। निरंतरता कम नजर आती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now