देश की खबरें | अगर भाजपा के ‘स्टिंग’ में सच्चाई है तो सीबीआई मुझे चार दिनों के भीतर गिरफ्तार करे : सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा उस कथित ‘स्टिंग’ ऑपरेशन वाले वीडियो को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे, जिसमें आबकारी नीति मामले के एक आरोपी को दिखाया गया है।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा उस कथित ‘स्टिंग’ ऑपरेशन वाले वीडियो को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे, जिसमें आबकारी नीति मामले के एक आरोपी को दिखाया गया है।

सिसोदिया ने चुनौती दी कि अगर आरोप सच हैं तो जांच एजेंसी उन्हें गिरफ्तार करे।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने आरोप लगाया कि अगर सीबीआई उन्हें गिरफ्तार नहीं करती है तो माना जाएगा कि कथित स्टिंग वीडियो दिल्ली की अरविंद केजरीवाल नीत सरकार को अस्थिर करने के लिए ‘‘भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालयों में रची गई साजिश का हिस्सा तथा एक और झूठ है।’’

उपमुख्यमंत्री ने यह भी मांग की कि अगर सीबीआई ‘‘तथाकथित स्टिंग ऑपरेशन वाले वीडियो’’ में लगाए गए आरोपों के आधार पर उन्हें सोमवार तक गिरफ्तार करने में विफल रहती है, तो प्रधानमंत्री यह स्वीकार करते हुए माफी मांगें कि उनके कार्यालय के लिए इस तरह की साजिशों में लिप्त होना गलत है।

इससे पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राजधानी की आम आदमी पार्टी (आप) ‘‘घोटाले’’ के उद्देश्य से नयी आबकारी नीति लेकर आई थी ताकि चुनिंदा लोगों को इसका फायदा मिले और इससे अर्जित धन का इस्तेमाल पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों में किया जा सके।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कथित शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा के एक कथित स्टिंग ऑपरेशन का हवाला दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह या तो इस मामले में कार्रवाई करें या फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी अपने पूर्ववर्ती बयानों के लिए सार्वजनिक माफी मांगें।

पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

स्टिंग ऑपरेशन के संबंध में पूछे गए सवाल पर सिसोदिया ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा, ‘‘चूंकि, सीबीआई को मेरे आवास और बैंक लॉकर से तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला, इसलिए वे एक नया स्टिंग ऑपरेशन वाला वीडियो लेकर आए हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘मैं भाजपा से आग्रह करता हूं कि वह इस तथाकथित वीडियो को अभी सीबीआई को सौंप दे। सीबीआई, जो भाजपा की एक विस्तारित शाखा है, को तेजी से जांच करनी चाहिए और अगर स्टिंग ऑपरेशन में कोई सच्चाई है, तो चार दिनों के भीतर, सोमवार तक, मुझे गिरफ्तार कर लेना चाहिए।’’

इस बीच, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि भाजपा सिसोदिया की ‘‘चुनौती’’ को स्वीकार करेगी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘वाह मनीष! ऐसी चुनौती केवल सच्चा और साहसी व्यक्ति ही दे सकता है। मुझे विश्वास है भाजपा आपकी चुनौती जरूर स्वीकार करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश को आपके काम और आपकी ईमानदारी पर गर्व है। वो आपके स्कूलों के काम से घबराए हुए हैं। उसे रोकना चाहते हैं। आप अपना काम करते रहो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान