हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से किया वादा पूरा नहीं किया तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे : आजाद
इस सप्ताह की शुरुआत में हाथरस में बलात्कार कांड की पीड़िता के परिवार से मिलने आए आजाद ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक साल पहले पीड़ित परिवार को नौकरी और आवास सहित आर्थिक सहायता प्रदान करने का वादा अब तक पूरा न होना परिवार के साथ एक क्रूर मजाक है.
इस सप्ताह की शुरुआत में हाथरस में बलात्कार कांड की पीड़िता के परिवार से मिलने आए आजाद ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का एक साल पहले पीड़ित परिवार को नौकरी और आवास सहित आर्थिक सहायता प्रदान करने का वादा अब तक पूरा न होना परिवार के साथ एक क्रूर मजाक है." हाथरस की 19 वर्षीय दलित महिला के साथ पिछले साल सामूहिक बलात्कार हुआ था, जिसके बाद उसे अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेजा गया जहां उसकी मौत हो गयी .
शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए, आजाद ने कहा कि उन्होंने अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरव दयाल के साथ इस मामले में मुलाकात की और उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को एक सप्ताह के भीतर सहायता प्रदान की जाएगी." यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में महिला आरक्षक के साथ सामूहिक बलात्कार, पांच के खिलाफ मामला दर्ज, दो गिरफ्तार
आजाद ने कहा, "अगर इन आश्वासनों को पूरा नहीं किया गया और हाथरस बलात्कार पीड़िता के परिवार को न्याय नहीं दिया गया तो हम दस दिनों के बाद अलीगढ़ आयुक्त कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2021 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

