देश की खबरें | अगर केंद्र सरकार हिचकिचाए तो पंजाब सरकार एमएसपी पर उपज खरीदने का आश्वासन दे: अकाली दल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अभी और कदम उठाने की जरूरत बताते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से यह आश्वासन देने की मांग की कि अगर केंद्र सरकार एमएसपी पर उनकी फसलें नहीं खरीदती है, तो राज्य सरकार ऐसा करेगी।
चंडीगढ़, 20 अक्टूबर शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अभी और कदम उठाने की जरूरत बताते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से यह आश्वासन देने की मांग की कि अगर केंद्र सरकार एमएसपी पर उनकी फसलें नहीं खरीदती है, तो राज्य सरकार ऐसा करेगी।
अकाली दल का यह बयान राज्य विधानसभा में केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ एक संकल्प को स्वीकार करने तथा चार विधेयक पारित करने के मद्देनजर आया है।
यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: RJD नेता तेजस्वी यादव पर भीड़ से फेंकी गई चप्पल, देखें औरंगाबाद रैली का वह विडियो.
शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने विधानसभा में उक्त विधेयकों का समर्थन किया, वहीं भाजपा के राज्य में दोनों विधायक विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल नहीं हुए।
विधेयकों के पारित होने पर टिप्पणी करते हुए अकाली दल नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार किसानों के अल्टीमेटम के बाद इन विधेयकों को लाई।
यह भी पढ़े | DU Admission 2020: दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत 4800 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन भरा.
अकाली दल के विधायक दल के नेता शरणजीत सिंह ढिल्लन ने कहा, ‘‘पंजाब के किसानों का भविष्य बचाने के लिए बहुत कछ करने की जरूरत है।’’
अकाली दल के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को उसके उचित अधिकार दें, इसके लिए पार्टी विधायक सामूहिक इस्तीफा देने को भी तैयार हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)