देश की खबरें | अगर दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की पेशकश हुई तो गंभीरता से विचार करूंगा: रबाडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का कहना है कि अगर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की पेशकश करता है तो वह इस पर गंभीरता से विचार करेंगे क्योंकि वह कई भूमिकाएं निभाने के खिलाफ नहीं है।

नयी दिल्ली, 23 मार्च तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का कहना है कि अगर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की पेशकश करता है तो वह इस पर गंभीरता से विचार करेंगे क्योंकि वह कई भूमिकाएं निभाने के खिलाफ नहीं है।

आधुनिक समय के महान तेज गेंदबाजों की तिकड़ी में जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस के साथ रबाडा तीसरे गेंदबाज हैं। इनमें से कमिंस नियमित ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हैं जबकि बुमराह भारत के लिए टेस्ट और टी20अंतरराष्ट्रीय में अस्थायी कप्तान रहे हैं।

रबाडा को अगर मौका मिलता है तो वह भी इस भूमिका में उनके साथ जुड़ना चाहते हैं इसलिये 29 वर्षीय यह खिलाड़ी इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए जरूरी मानसिक बदलाव के बारे में सोच रहा है।

रबाडा ने ‘पीटीआई’ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझसे यह सवाल कई बार पूछा गया है। और इसने मुझे इस पर विचार करने के लिए मजबूर किया है। मुझे लगता है कि इसके लिए मेरी ओर से कुछ परिपक्वता की आवश्यकता होगी। लेकिन अगर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका या किसी कोच द्वारा मुझसे यह सवाल पूछा जाता है तो मैं इस पर गंभीरता से विचार करूंगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘और मैं पहले से ही सोच रहा था कि इसमें किस तरह का बदलाव होगा क्योंकि अब आप केवल अपने आप पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते क्योंकि तब आपको हर किसी पर ध्यान केंद्रित करना होगा। और सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी। ’’

रबाडा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसके लिए निश्चित रूप से परिपक्वता की आवश्यकता होगी और इसके लिए बहुत सारी योजना बनानी होगी। इसलिए, अगर मुझसे यह सवाल पूछा जाता है तो मैं इस पर गंभीरता से विचार करूंगा। ’’

रबाडा 70 टेस्ट में 327 विकेट ले चुके हैं। उनके नाम 168 वनडे और 71 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान