विदेश की खबरें | विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं मिली तो महिला ने कुत्ते को हवाई अड्डे के शौचालय में डुबोकर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने महिला को लेक काउंटी क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार कर दिया और उस पर पशु के साथ क्रूरता का आरोप लगाया गया। बाद में उसे 5,000 अमेरिकी डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुलिस ने महिला को लेक काउंटी क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार कर दिया और उस पर पशु के साथ क्रूरता का आरोप लगाया गया। बाद में उसे 5,000 अमेरिकी डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया।

ऑरलैंडो पुलिस विभाग ने हलफनामे में कहा, ‘‘यह कृत्य जानबूझकर किया गया था और इस क्रूरतापूर्ण कदम के कारण पशु की मौत हो गई।’’

ऑरलैंडो पुलिस विभाग के अनुसार, एक सफाई कर्मचारी ने मृत कुत्ते को शौचालय के कूड़ेदान में पाया जिसके बाद इस मामले की जांच दिसंबर में शुरू की गयी।

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला पहले कुत्ते के साथ शौचालय में गई थी और कुछ देर बाद कुत्ते के बिना बाहर आई।

हलफनामे के मुताबिक, पहले महिला ने 15 मिनट तक एक विमानन कंपनी के एजेंट से बातचीत की और फिर वह अपने कुत्ते को लेकर शौचालय गई।

पुलिस के अनुसार, जब वह 20 मिनट बाद शौचालय से बाहर आई तो कुत्ता उसके साथ नहीं था। इसके बाद वह कोलंबिया जाने वाली उड़ान में सवार हो गई।

प्राधिकारियों ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण महिला को कुत्ते को विमान में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\