जरुरी जानकारी | इस्पात, सीमेंट के दाम नीचे नहीं आए, तो परियोजनाएं पूरी नहीं कर पाएंगे बिल्डर : क्रेडाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. करीब 40 प्रतिशत रियल एस्टेट डेवलपर्स को लगता है कि अगर सरकार ने राहत देने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए तो इस्पात और सीमेंट जैसे कच्चे माल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण वे अपनी परियोजनाओं को पूरा नहीं कर पाएंगे।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल करीब 40 प्रतिशत रियल एस्टेट डेवलपर्स को लगता है कि अगर सरकार ने राहत देने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए तो इस्पात और सीमेंट जैसे कच्चे माल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण वे अपनी परियोजनाओं को पूरा नहीं कर पाएंगे।

रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्था क्रेडाई के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। इस रिपोर्ट का शीर्षक ‘राष्ट्रीय मूल्यवृद्धि प्रभाव अध्ययन 2022’ है।

क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन पटोदिया ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि लागत बढ़ने से घरों की कीमतों में 5-8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इसमें 5-7 प्रतिशत बढ़ोतरी और होने का अनुमान है। इस तरह कुल लागत करीब 10-15 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।

यह सर्वेक्षण 29 मार्च से 11 अप्रैल के बीच किया गया और इसमें 1,849 लोगों की राय ली गई।

सर्वेक्षण के मुताबिक, 39 प्रतिशत बिल्डरों ने कहा कि अगर राहत देने के लिए तत्काल कोई उपाय नहीं किया गया, तो वे परियोजना को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे।

दूसरी ओर 76 प्रतिशत डेवलपर ने कहा कि अगर कच्चे माल के दाम वर्तमान स्तर से कम नहीं हुए तो वे अपनी परियोजनाओं को छह महीने तक ही जारी रख पाएंगे।

पटोदिया ने कहा कि यह काफी चिंताजनक परिदृश्य है और इस मूल्यवृद्धि से किफायती आवास खंड सबसे अधिक प्रभावित होगा।

क्रेडाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोमन ईरानी ने कहा कि मुंबई में घरों के दाम पहले ही 5-8 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू