देश की खबरें | यदि बराक घाटी के लोग चाहेंगे तो अलग ‘बराक लैंड’ का विरोध नहीं करेंगे: हिमंत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि (बराक)घाटी के लोग चाहते हैं तो उनकी सरकार अलग ‘बराक लैंड’ के प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए तैयार है।
सिलचर (असम), सात सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि (बराक)घाटी के लोग चाहते हैं तो उनकी सरकार अलग ‘बराक लैंड’ के प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए तैयार है।
शर्मा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘यदि बराक घाटी के लोग अलग ‘बराक लैंड’ चाहते हैं तो हम विरोध नहीं करेंगे। हमें इसका विरोध क्यों करना चाहिए? यह बराक घाटी में लिया जाने वाला निर्णय है। हम कुछ नहीं कह सकते।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक मुख्यमंत्री के तौर पर एक साथ रहना चाहता हूं। यदि कोई अलग रहना चाहता है तो पहले उसे घाटी के लोगों से सहमति लेनी होगी।’’ उन्होंने कहा कि यदि घाटी के लोग सामूहिक रूप से अलग ‘बराक लैंड’ की मांग करते हैं, तो सरकार इस मामले पर चर्चा करेगी।
शर्मा ने कहा, ‘‘यदि बराक घाटी के लोग अलग होना चाहते हैं तो हम बीच में नहीं आएंगे। यह हमारा काम नहीं है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुविवाह प्रथा समाप्त करने के लिए विधेयक का मसौदा तैयार किया जा रहा है और इसे दिसंबर तक विधानसभा में पेश किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा 15 सितंबर के बाद पूरे राज्य में बाल विवाह के खिलाफ अभियान का दूसरा दौर शुरू होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)