देश की खबरें | सरकारी अस्पतालों में एमआर मिलें तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई करें : ब्रजेश पाठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने तथा पर्चे पर बाहर की दवाएं लिखने के चलन पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

फर्रुखाबाद (उप्र), 25 मई उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने तथा पर्चे पर बाहर की दवाएं लिखने के चलन पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने साथ ही कहा कि यदि सरकारी अस्पतालों में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एम आर) मिलें तो तत्काल उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार देर शाम जिले के दौरे पर पहुंचे और उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कहा कि यदि सरकारी अस्पतालों में एमआर मिलें तो उनके खिलाफ तत्काल मामला दर्ज किया जाए।

उन्‍होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को निर्देश दिए कि कोई भी चिकित्सक मरीज के लिए बाहर की दवाएं न लिखे और दवाओं का पर्याप्त भंडार रखें। उन्होंने कहा कि दवाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है।

पाठक ने कमालगंज के रतनपुर गांव में जल जीवन मिशन परियोजना के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का सपना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से सभी ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कर सभी ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।

पाठक देर शाम इटावा से फर्रुखाबाद पहुंचे और उन्होंने जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान