एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | जद (एस), भाजपा नेता महिलाओं का सम्मान करते हैं तो उन्हें पीड़िताओं से मिलने जाना चाहिए: शिवकुमार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि जनता दल (सेक्युलर) नेता एच. डी. कुमारस्वामी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के मन में अगर महिलाओं के प्रति कोई सम्मान है तो उन्हें हासन यौन शोषण मामले की पीड़िताओं से मिलना चाहिए।

ताजा खबरें | जद (एस), भाजपा नेता महिलाओं का सम्मान करते हैं तो उन्हें पीड़िताओं से मिलने जाना चाहिए: शिवकुमार

यादगिर (कर्नाटक), एक मई कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि जनता दल (सेक्युलर) नेता एच. डी. कुमारस्वामी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के मन में अगर महिलाओं के प्रति कोई सम्मान है तो उन्हें हासन यौन शोषण मामले की पीड़िताओं से मिलना चाहिए।

प्रज्वल (33) और उनके पिता एच. डी. रेवन्ना पर परिवार की एक घरेलू सहायिका ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। प्रज्वल जद (एस) प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते हैं।

शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुमारस्वामी और भाजपा नेता महिलाओं के बारे में बहुत बातें करते हैं। यदि उनके मन में महिलाओं के प्रति सचमुच कोई सम्मान है, तो उन्हें पीड़िताओं से मुलाकात करके उनके प्रति एकजुटता व्यक्त करनी चाहिए।’’

पेन ड्राइव की घटना के पीछे एक ‘महानायक’ के होने संबंधी कुमारस्वामी के बयान पर उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी के प्रवक्ताओं ने इस बारे में विस्तार से बात की है कि देवराजे गौड़ा ने पेन ड्राइव के संबंध में किससे मुलाकात की थी। इस संबंध में देवराजे गौड़ा ने भाजपा नेताओं को पत्र लिखने के अलावा कुमारस्वामी से भी मुलाकात की थी।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें ऐसी ओछी राजनीति का सहारा लेने की कोई जरूरत नहीं है। मैं इस बारे में बाद में बोलूंगा।’’

कई वीडियो प्रसारित होने के बाद, प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल की जांच के लिए कर्नाटक सरकार ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है।

बताया जाता है कि 26 अप्रैल को कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद प्रज्वल विदेश चले गए। प्रज्वल रेवन्ना हासन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा-जद (एस) गठबंधन के उम्मीदवार हैं, जहां शुक्रवार को मतदान हुआ था।

प्रज्वल द्वारा कई महिलाओं का यौन शोषण करने के संबंध में हाल के दिनों में हासन में करीब 3,000 वीडियो क्लिप सामने आई।

प्रज्वल के बड़े भाई और विधान परिषद सदस्य सूरज रेवन्ना ने क्या उनसे मुलाकात की थी, यह पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा, ‘‘हां, वह (सूरज) मुझसे मिले थे। आप उनसे पूछ सकते हैं कि वह मुझसे क्यों मिले थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).