एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अगर चार जून के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो मैं अगले दिन जेल से वापस आ जाऊंगा: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो वह पांच जून को तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे।

देश की खबरें | अगर चार जून के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो मैं अगले दिन जेल से वापस आ जाऊंगा: केजरीवाल

नयी दिल्ली, 13 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो वह पांच जून को तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएंगे।

कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े एक धनशोधन मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए उच्चतम न्यायालय ने एक जून तक अंतरिम जमानत दी है। न्यायालय के आदेश के अनुसार] उन्हें दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और जेल वापस जाना होगा।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत एक जून को मतदान होगा और मतगणना एक साथ चार जून को होगी।

केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि तिहाड़ में हिरासत के दौरान उन्हें अपमानित करने के प्रयास किए गए।

उन्होंने दावा किया, ‘‘तिहाड़ में मेरी कोठरी में दो सीसीटीवी कैमरे थे और 13 अधिकारी उनकी फीड पर नजर रख रहे थे। बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भी दिया गया था। मोदी जी मुझ पर नजर रख रहे थे। मुझे पता नहीं कि मोदी जी को मुझसे क्या परेशानी है।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे दो जून को जेल वापस जाना होगा। मैं जेल के अंदर चार जून को चुनाव परिणाम देखूंगा। अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आता है तो पांच जून को मैं वापस आऊंगा।’’

मुख्यमंत्री ने रविवार को पार्टी के विधायकों से मुलाकात की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).