खेल की खबरें | अगर होप तीसरे टेस्ट में खेलेंगे तो वेस्टइंडीज उनके करियर को ‘खराब’ करेगा: एम्ब्रोस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस ने कहा कि वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच से शाई होप को आराम देना चाहिए क्योंकि बार-बार असफलता उसके करियर को प्रभावित कर सकती है।

मैनचेस्टर, 21 जुलाई पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस ने कहा कि वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच से शाई होप को आराम देना चाहिए क्योंकि बार-बार असफलता उसके करियर को प्रभावित कर सकती है।

एम्ब्रोस ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा ‘‘ हेडिंग्ले में शानदार शतक लगाने के बाद इस बल्लेबाज के साथ कुछ गलत हो रहा है।’’

यह भी पढ़े | भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे से हटी: रिपोर्ट.

होप ने 2017 की श्रृंखला में हेडिंग्ले में दो शतकीय पारियां खेली थी।

यह विकेटकीपर-बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला की अपनी चार पारियों में 30 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया हैं। उन्होंने श्रृंखला में अब तक 25, 7, 16 और नौ रन बनाये हैं।

यह भी पढ़े | T20 World Cup 2020: आईसीसी ने कहा- आस्ट्रेलिया 2021 में टी20 विश्व कप की मेजबानी करता है तो स्थगित हुए टूर्नामेंट के विकट वैध.

वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट और एकदिवसीय में 630 विकेट लेने वाले एम्ब्रोस ने कहा, ‘‘ हमें अभी जैसा दिख रहा है वह उससे काफी बेहतर खिलाड़ी है। जाहिर तौर पर उसका आत्मविश्वास अभी कम है। संभव हो तो उसे अगले मैच में विश्राम देना चाहिए ताकि वह कुछ आत्मविश्वास हासिल कर सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर वह इसी तरह असफल होता रहा तो उसका करियर प्रभावित हो सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\