Mumbai Indians Captain In IPL 2024: हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाता है तो रोहित शिष्टता से इसे स्वीकार कर लेंगे: अश्विन
भारत के चोटी के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अगर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाता है तो रोहित शर्मा पूरी शिष्टता के साथ इसे स्वीकार कर लेंगे क्योंकि भारतीय कप्तान में अहं भाव ज्यादा नहीं है।
चेन्नई, 30 नवंबर: भारत के चोटी के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अगर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाता है तो रोहित शर्मा पूरी शिष्टता के साथ इसे स्वीकार कर लेंगे क्योंकि भारतीय कप्तान में अहं भाव ज्यादा नहीं है. हार्दिक दो सत्र तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद हाल में फिर से मुंबई इंडियंस से जुड़े. उन्होंने 2015 में मुंबई की टीम की तरफ से ही आईपीएल में पदार्पण किया था. वह 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़ गए थे और उन्होंने पहले सत्र में ही इस टीम को विजेता बनाया था.
रोहित अभी मुंबई इंडियंस के कप्तान है लेकिन हार्दिक के टीम से जुड़ने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें कप्तानी सौंपी जा सकती है. अश्विन ने पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,‘‘ रोहित शर्मा में ज्यादा अहंकार नहीं है। वह एक शानदार इंसान और बहुत अच्छा कप्तान है। (यदि हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाता है तो) वह इसे पूरी शिष्टता के साथ स्वीकार कर लेंगे.’’ यह भी पढ़े: रिटेंशन और रिलीज़ के दौर में केकेआर शार्दुल ठाकुर समेत इन दिग्गजों को कहेगीं अलविदा, दो विदेशी भी शामिल, डाले KKR के झोली में स्टार की लिस्ट
क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में पूछे जाने पर अश्विन ने कहा कि जिस दिन वह खेलने के लिए खुद को प्रेरित नहीं कर पाएंगे उस दिन इस खेल को अलविदा कह देंगे. उन्होंने कहा,‘‘जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं खेलने के लिए खुद को प्रेरित नहीं कर पा रहा हूं. जिस दिन मुझे सुबह उठकर बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने को लेकर खीझ पैदा होगी. उस दिन मैं समझ जाऊंगा कि अब खेल खत्म हो चुका है। मैं तुरंत ही संन्यास ले लूंगा और सभी का आभार व्यक्त करके जिंदगी के अगले अध्याय की राह पकड़ लूंगा.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2023 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

