देश की खबरें | गुजरात की सत्ता में आए तो 24 घंटे के भीतर पुलिस के ग्रेड पे का मुद्दा सुलझाएंगे : ठाकोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने शुक्रवार को पुलिस का समर्थन करते हुए कहा कि इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतकर अगर पार्टी सत्ता में आती है तो लंबे समय से लंबित पुलिस के वेतन वृद्धि के मुद्दे का समाधान करेगी।

गांधीनगर, 25 मार्च कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने शुक्रवार को पुलिस का समर्थन करते हुए कहा कि इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतकर अगर पार्टी सत्ता में आती है तो लंबे समय से लंबित पुलिस के वेतन वृद्धि के मुद्दे का समाधान करेगी।

उल्लेखनीय है कि पुलिस में निचले पदों पर तैनात कर्मचारी खासतौर पर कांस्टेबल कुछ समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं और कुछ ने प्रदर्शन भी किया था और धरना भी दिया था जबकि कई ने सोशल मीडिया पर यह मुद्दा उठाया था।

ठाकोर ने गांधीनगर में आदिवासियों के समागम को संबोधित करते हुए वहां तैनात पुलिस कर्मियों से मुखातिब हुए और दावा किया कि उनके मुद्दे अनसुलझे है क्योंकि पुलिसवालों के बीच कुछ आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) के समर्थक हैं।

उन्होंने संघ परिवार की शुरुआती वर्दी खाकी हाफ पैंट का संदर्भ देते हुए ऐसे पुलिस कर्मियों को ‘‘खाकी चडढीवाला’’ करार दिया।

ठाकोर ने कहा, ‘‘ कुछ खाकी चड्ढीवाले भी पुलिस बल में काम कर रहे हैं। वे कारण हैं जिसकी वजह से अबतक आपका ग्रेड पे का मुद्दा अनसुलझा है। आप अपना समर्थन हमें (कांग्रेस) दीजिए और मैं वादा करता हूं कि हम 24 घंटे के भीतर ग्रेड पे के मुद्दे का समाधान कर देंगे।’’

ठाकोर का बयान कांस्टेबल राजा राबरी के धरने के कुछ घंटे के बाद आया है।राबरी ने ग्रेड पे के मुद्दे पर कच्छ जिले में अपने पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन शुरू किया है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड