देश की खबरें | किसान अंबाला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे तो कड़ी कार्रवाई होगी-पुलिस

अंबाला, 16 जुलाई एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन की योजना से पहले पुलिस ने मंगलवार को कहा कि अगर वे अंबाला पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का घेराव करने की कोशिश करेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किसानों ने कहा है कि वे किसान कार्यकर्ता नवदीप सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ 17 और 18 जुलाई को अंबाला के एसपी के कार्यालय का घेराव करेंगे।

नवदीप को मार्च में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उन पर दंगा करने और हत्या के प्रयास समेत कई आरोप लगाए गए थे।

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि अगर कोई किसान घेराव में शामिल होता है या बिना अनुमति के किसी जुलूस में हिस्सा लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस किसानों के प्रदर्शन का वीडियो भी बनाएगी ताकि बाद में प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)