देश की खबरें | अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारत को साल के अंत तक मिल जाएगा कोविड-19 का टीका : हर्षवर्धन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारत को नोवेल कोरोना वायरस की रोकथाम वाला टीका इस वर्ष के अंत तक मिल जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारत को नोवेल कोरोना वायरस की रोकथाम वाला टीका इस वर्ष के अंत तक मिल जाएगा।

भारत में कोविड-19 के तीन टीके विकास के विभिन्न स्तर पर हैं, जिनमें से दो टीके स्वदेश निर्मित हैं।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने की अपील की: 23 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने हाल ही में बताया था कि कोविड-19 के दो स्वदेशी टीकों के मानवीय क्लीनिकल परीक्षण का पहला चरण पूरा हो गया है और परीक्षण दूसरे चरण में पहुंच चुका है।

इनमें से एक टीके को भारत बायोटेक ने आईसीएमआर के साथ मिलकर विकसित किया है और दूसरा टीका जाइडस कैडिला लिमिटेड ने तैयार किया है।

यह भी पढ़े | India’s COVID-19 Recovery Rate: देश में तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना मरीज, रिकवरी रेट 75 फीसदी के करीब.

पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोविड-19 के संभावित टीके के दूसरे और तीसरे चरण का मानवीय क्लीनिकल परीक्षण करने की अनुमति दे दी गई है।

यह अगले सप्ताह परीक्षण शुरू कर सकती है।

हर्षवर्धन ने शनिवार को हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘मैंने उम्मीद जताई है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारत इस साल के आखिर तक कोरोना वायरस का टीका हासिल कर लेगा।’’

इस बीच, आईसीएमआर भारत तथा विदेशों में कोविड-19 के टीके के विकास के बारे में जानकारी देने के लिए एक पोर्टल बना रहा है, जिस पर अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय ओं में जानकारी दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\