ताजा खबरें | कांग्रेस का 'माओवादी' घोषणापत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र को "माओवादी" दस्तावेज बताया और कहा कि अगर इसे लागू किया गया तो देश की आर्थिक वृद्धि रुक जाएगी तथा यह भारत को दिवालियापन की ओर ले जाएगा।
मुंबई, 17 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र को "माओवादी" दस्तावेज बताया और कहा कि अगर इसे लागू किया गया तो देश की आर्थिक वृद्धि रुक जाएगी तथा यह भारत को दिवालियापन की ओर ले जाएगा।
भाजपा के स्टार प्रचारक ने दावा किया कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आई तो वह मंदिरों से सोना और महिलाओं के 'मंगलसूत्र' छीन लेगी तथा 50 प्रतिशत विरासत कर भी लगाएगी।
महाराष्ट्र में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना-भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में अपनी अंतिम रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर उसके चुनाव घोषणापत्र को लेकर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है और (खुद को बचाने के लिए) किसी भी हद तक जा सकती है। इसके माओवादी घोषणापत्र की नजर मंदिरों के सोने और महिलाओं के 'मंगलसूत्र' पर है। माओवादी घोषणापत्र आर्थिक विकास पर रोक लगाएगा और देश को दिवालियापन की ओर ले जाएगा।’’
मोदी ने कहा, "यह (कांग्रेस) 50 प्रतिशत विरासत कर की भी योजना बना रही है... पार्टी आपकी संपत्ति का एक्स-रे करने और इसे ‘वोट जिहाद’ की बात करने वाले अपने वोट-बैंक को सौंपने की योजना बना रही है।"
प्रधानमंत्री ने पूर्व में कहा था कि कांग्रेस के चुनावी दस्तावेज पर मुस्लिम लीग की छाप है।
मोदी ने कहा कि उनके पास अपनी सरकार का दस साल का रिपोर्ट कार्ड और 25 साल का आगे का रोडमैप है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को हटाना देश में असंभव कार्य माना जाता था, लेकिन अब वे वास्तविकता बन गए हैं।
मोदी ने जनसमूह से कहा, "लेकिन ये आपके एक वोट की ताकत के कारण संभव हुआ।"
उन्होंने मुंबई के लोगों से कहा कि जब वे 20 मई को वोट देने जाएं तो अतीत में महानगर को दहला देने वाले आतंकी हमलों और सिलसिलेवार बम विस्फोटों तथा 2014 के बाद स्थिति में आए बदलाव को याद रखें।
मोदी ने कहा, "पिछले दस वर्षों से मुंबईकर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2024 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

