देश की खबरें | सिनेमा राजनीतिक करियर में बाधा बनता है तो मैं उसे छोड़ दूंगा: कमल हासन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनय से राजनीति के क्षेत्र में आये और मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने रविवार को अपनी राजनीति को जनसेवा का माध्यम करार देते हुए कहा कि यदि सिनेमा उनके राजनीतिक करियर में बाधा बनता है तो वह उसे छोड़ने को तैयार हैं।

कोयंबटूर, चार अप्रैल अभिनय से राजनीति के क्षेत्र में आये और मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने रविवार को अपनी राजनीति को जनसेवा का माध्यम करार देते हुए कहा कि यदि सिनेमा उनके राजनीतिक करियर में बाधा बनता है तो वह उसे छोड़ने को तैयार हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि वे मेरे राजनीतिक करियर में बाधा बनती हैं तो मैं अपनी मौजूदा फिल्मों को पूरा करने के बाद सिनेमा छोड़ दूंगा ।’’

उन्होंने कहा कि राजनीति में उनका आना ऐतिहासिक है क्योंकि वह उन 30 फीसद लोगों में से हैं जो राजनीति से बिल्कुल दूर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन ने बतौर विधायक अपने आदर्शों का प्रचार करने एवं जनसेवा के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई फिल्मों में अभिनय किया था ।

हासन ने कहा कि लेकिन यदि सिनेमा (उनके राजनीतिक करियर में) बाधा बन रहा है तो वह जनसेवा की खातिर उसे छोड़ देंगे।

उन्होंने कहा कि उनके कई साथी उम्मीदवार कहते हैं कि वह राजनीति से गायब हो जायेंगे और फिर से सिनेमा में आ जायेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम देखते हैं कि कौन गायब होगा, यह तो जनता को तय करना है।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ वर्गों से धमकियां मिली हैं। हालांकि उन्होंने इसे स्पष्ट करने से इनकार कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान