देश की खबरें | भाजपा यदि सत्ता में आई तो बंगाल में ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ का गठन किया जाएगा: योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ का गठन किया जाएगा।

कोलकाता, आठ अप्रैल भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ का गठन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के हुगली और हावड़ा जिलों में तीन चुनाव रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस की मौजूदा सरकार में बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा पर जोर देगी।

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान क्यों नहीं है? भाजपा सत्ता में आने के बाद लड़कियों के लिए शिक्षा और परिवहन को मुफ्त कर देगी और बंगाल में लड़कियों के विद्यालयों के आसपास आवारागर्दी करने वाले लोगों से निपटने के लिए ‘एंटी रोमियो स्क्वॉड’ का गठन किया जाएगा।’’

योगी के 2017 में सत्ता संभालने के तुरंत बाद महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश में ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ शुरू किया गया था।

भाजपा नेता ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की और दावा किया कि वह पिछले दस वर्षों में कोई भी सकारात्मक बदलाव लाने में विफल रही है।

उन्होंने पूछा, ‘‘(परिवर्तन) कहां है जिसका वादा ममता बनर्जी ने दस साल पहले किया था?’’

योगी ने कहा कि जब एक दशक पहले राज्य में तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आई थी, तो उसने 'मां-माटी-मानुष' की सेवा करने का वादा किया था, जो इसका नारा बन गया था।

उन्होंने पूछा, ‘‘उस नारे का क्या हुआ? मैं ममता बनर्जी से इसके बारे में पूछने आया हूं। बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान क्यों नहीं है? ’’

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसे संसद द्वारा पारित किया गया था और तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में इसके खिलाफ हिंसा की थी।

उन्होंने कहा कि संसद में सीएए पारित होने पर तृणमूल कांग्रेस की शह पर पश्चिम बंगाल में हिंसा हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हिंसा में शामिल और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से नुकसान की भरपाई की जाती है।

योगी ने कहा, ‘‘यहां बंगाल में तृणमूल कांग्रेस वोट बैंक की खातिर तुष्टीकरण की राजनीति करती है। ममता बनर्जी गोहत्या का समर्थन करती हैं। उत्तर प्रदेश में गोहत्या की अनुमति नहीं है। यदि किसी को इसमें शामिल पाया जाता है तो उस व्यक्ति को जेल भेजा जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में केन्द्रीय योजनाओं को नहीं लागू होने दे रही है। हिंसा, अराजकता और भ्रष्टाचार ने राज्य को बर्बाद कर दिया है।’’

योगी ने बंगाल में भाजपा के सत्ता में लौटने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि दो मई को चुनाव परिणामों की घोषणा होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के ‘गुंडों’ को जेल भेजा जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान