एजेंसी न्यूज

Arvind Kejriwal on BJP: भाजपा मशहूर हस्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो आम लोग क्या उम्मीद करें: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अभिनेता सैफ अली खान पर हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की आलोचना की.

Arvind Kejriwal on BJP: भाजपा मशहूर हस्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो आम लोग क्या उम्मीद करें: अरविंद केजरीवाल

नयी दिल्ली, 16 जनवरी : आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अभिनेता सैफ अली खान पर हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की आलोचना की. मुंबई स्थित सैफ अली खान के आवास पर एक अज्ञात ने उनपर चाकू से छह बार वार किया. अभिनेता को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा, ‘‘जब भाजपा की डबल इंजन सरकार सैफ अली खान जैसी मशहूर हस्ती की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो आम नागरिक क्या उम्मीद कर सकते हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे हमले कोई नयी बात नहीं हैं. अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी हुई और भाजपा के गठबंधन सहयोगी बाबा सिद्दीकी की हत्या देश में कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है.’ यह भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: महाकुंभ क्षेत्र में मोबाइल डिस्चार्ज होने के बाद भी बाधित नहीं होगी सर्विस

आप प्रमुख ने खान पर हमले को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार से इस्तीफे की मांग की. केजरीवाल ने कहा, ‘‘अगर भाजपा नीत केंद्र सरकार हमारी सीमाओं, देश, राष्ट्रीय राजधानी और भारत के लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकती तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2025 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).