एजेंसी न्यूज

अगर कोई तृणमूल का नाम लेकर उगाही करता है तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं, मुझे बताएं: महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों से अपील की है कि अगर कोई पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का नाम लेकर उगाही करता है तो वे उन्हें इसकी जानकारी दें. मोइत्रा कृष्णानगर से सांसद हैं.

अगर कोई तृणमूल का नाम लेकर उगाही करता है तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं, मुझे बताएं: महुआ मोइत्रा
Mahua Moitra (Photo Credit : ANI)

कोलकाता, 29 अप्रैल : तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों से अपील की है कि अगर कोई पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का नाम लेकर उगाही करता है तो वे उन्हें इसकी जानकारी दें. मोइत्रा कृष्णानगर से सांसद हैं. उन्होंने लोगों से आगे आने और बिना किसी भय के भ्रष्टाचार का चक्र तोड़ने की अपील की. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘ हमारी माननीय मुख्यमंत्री ने बार-बार कहा है कि पार्टी का नाम लेकर किसी भी प्रकार की उगाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

अगर कोई नौकरी देने के नाम पर....उगाही की कोशिश करता है तो कृपया करके पुलिस को लिखित में इसकी शिकायत दें या फिर मेरे कार्यालय में.’’ उन्होंने कहा,‘‘ किसी से भयभीत होने की जरूरत नहीं है, भले ही वह व्यक्ति कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो. कानून अपना काम करेगा, इसलिए आगे आइए और हम मिल कर भ्रष्टाचार की मिली भगत को समाप्त करेंगे.’’ यह भी पढ़ें : UP: अयोध्या में दंगा भड़काने की साजिश का पर्दाफाश! मस्जिद के सामने आपत्तिजनक चीजें फेंकने के मामले में 7 गिरफ्तार

मोइत्रा का बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस विभाग को उगाही के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे, इस बात की परवाह किए बिना कि वह किस राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है. मोइत्रा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘‘ इससे पहले भी तृणमूल के नेता इसी प्रकार से बयान दे चुके हैं, लेकिन इससे हासिल कुछ नहीं हुआ.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2022 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).