एजेंसी न्यूज

नगर निगमों में कोई भी रिश्वत मांगे तो वीडियो बनाइए, कड़ी कार्रवाई करेंगे: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को लोगों से कहा कि अगर दिल्ली के नगर निगमों में कोई भी रिश्वत मांगता है तो उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लें.

नगर निगमों में कोई भी रिश्वत मांगे तो वीडियो बनाइए, कड़ी कार्रवाई करेंगे: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
Adesh Gupta ( Photo Credits : PTI)

नयी दिल्ली, 16 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने बृहस्पतिवार को लोगों से कहा कि अगर दिल्ली के नगर निगमों में कोई भी रिश्वत मांगता है तो उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लें. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली में भाजपा शासित तीन नगर निगमों के मेयरों के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि पार्टी हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है और निगमों में भ्रष्टाचार पर कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाती है. यह भी पढ़ें : Maharashtra School Reopen: महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए 5,947 स्कूल फिर से खुले

उन्होंने कहा कि व्यक्ति कितने भी उच्च पद पर हो, यदि वह रिश्वत मांगता है तो वीडियो बना लीजिए, हम कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).