देश की खबरें | सब ठीक रहा तो ईद की नमाज इस बार ईदगाह में अदा की जाएगी : जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि तीन साल बाद ऐतिहासिक ईदगाह में इस बार ईद की सामूहिक नमाज अदा की जा सकती है।
श्रीनगर, चार अप्रैल जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि तीन साल बाद ऐतिहासिक ईदगाह में इस बार ईद की सामूहिक नमाज अदा की जा सकती है।
रमजान के पाक महीने के समापन के बाद अदा की जाने वाली सामूहिक नमाज की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद ईदगाह में पत्रकारों से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि अगर सब ठीक रहा तो इस साल नमाज यहां ईदगाह में ही अदा की जाएगी।
उन्होंने कहा, ‘‘ इस साल ईद की नमाज ईदगाह में अदा की जाएगी... कश्मीर में अब अच्छा माहौल है और प्रशासन की कोशिश है कि ईद की नमाज ईदगाह पर ही हो।’’
अंद्राबी ने कहा नमाज सुचारू रूप से कराने के लिए सभी इंतजाम किए जाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘ आज कश्मीर शांति, विकास और समृद्धि चाहता है। हमें बीती बातों के बारे में नहीं सोचना चाहिए।’’
वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष ने कहा कि ईदगाह शहर का प्रतीक है और इसे उचित सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा तथा बेहतर बनाया जाएगा।
सुरक्षा चिंताओं के कारण पिछले तीन साल से ईदगाह में ईद की नमाज का आयोजन नहीं किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)