एमसीडी में ‘आप’ सत्ता में आई तो पांच साल में दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के ढेर: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कचरा साफ करने के लिए नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मत देंगे.
नयी दिल्ली, 9 नवंबर : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कचरा साफ करने के लिए नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मत देंगे. उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल नीत ‘आप’ एमसीडी में सत्ता में आती है तो दिल्ली में कचरे के सारे ‘‘ढेर’’ पांच साल में गायब हो जाएंगे. सिसोदिया पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में कूड़े के ढेर (लैंडफिल साइट) का दौरा करने के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे.
उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ यह दिखाने के लिए कि गाज़ीपुर में कूड़े के ढेर की ऊंचाई कम हो गई है, भाजपा नीत दिल्ली नगर निगम ने यहां का कचरा उठाकर आसपास के इलाकों में फेंक दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या का हल निकालने के लिए भाजपा के इरादे मजूबत नहीं है. सिसोदिया ने कहा, चार दिसंबर को होने वाले निगम चुनाव में लोग स्वच्छ दिल्ली के लिए ‘‘भाजपा का कचरा’’ साफ करने के लिए ‘‘झाडू’’ (आप) को वोट देंगे. यह भी पढ़ें : Giant Snake: अपनी गोद में दो विशाल सांपो को लेकर बैठे शख्स का क्लिप वायरल, देखें भयानक वीडियो
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद एक इंजीनियर हैं और सावधानीपूर्वक योजना बनाते हैं. दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में दिल्ली से ढलाव घर और कचरे के ढेर हटाने की योजना बनायी है. सिसोदिया ने कहा, अगर अरविंद केजरीवाल नीत ‘आप’ एमसीडी में सत्ता में आती है तो दिल्ली में कचरे के सारे ‘‘ढेर’’ पांच साल में गायब हो जाएंगे. हमारे पास योजना मौजूद है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

