जरुरी जानकारी | आईईएक्स का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 69 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 69.12 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 69.12 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि आय में वृद्धि के कारण उसका लाभ बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी ने 62.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी की कुल आय भी आलोच्य तिमाही के दौरान बढ़कर 113.39 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 102.87 करोड़ रुपये थी।

नियामकीय सूचना के अनुसार, कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए एक रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

इसके अलावा कंपनी ने 2021-22 के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से अंतिम लाभांश की रिकॉर्ड तिथि 12 अगस्त, 2022 तय की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\