देश की खबरें | बाल आश्रय गृहों के बुनियादी ढांचे में कमियों की पहचान करें : स्मृति ईरानी ने एनसीपीसीआर से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एनसीपीसीआर से बाल आश्रय गृहों के बुनियादी ढांचे में कमियों की पहचान करके उनकी सूचना मंत्रालय को देने को कहा है ताकि केन्द्रीय बजट में उन पर ध्यान दिया जा सके। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह जुलाई केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एनसीपीसीआर से बाल आश्रय गृहों के बुनियादी ढांचे में कमियों की पहचान करके उनकी सूचना मंत्रालय को देने को कहा है ताकि केन्द्रीय बजट में उन पर ध्यान दिया जा सके। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

किशोर न्याय (बच्चों का देखभाल और संरक्षण) कानून के प्रावधान 27 के तहत प्रत्येक जिले में कम से कम एक बाल कल्याण समिति का गठन अनिवार्य है ताकि सक्षम प्राधिकार जरूरतमंद बच्चों की देखभाल, संरक्षा, इलाज, विकास और पुनर्वास कर सके और उन्हें जरूरत की मौलिक चीजें तथा मानवाधिकार संरक्षण उपलब्ध करा सके।

अधिकारी के अनुसार, ईरानी ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने वाली देश की सर्वोच्च संस्था राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) से बुनियादी ढांचे में कमियों की पहचान करने और बजट से धन प्राप्त करने के लिए उन्हें सामने लाने को कहा है।

‘मिशन वात्सल्य’ के तहत प्रत्येक जिले में बाल कल्याण समितियों के गठन और उनके सुचारू संचालन के लिए राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को बुनियादी ढांचे के रूप में और वित्तीय सहायता मुहैया करायी जाएगी।

उपरोक्त अधिकारी ने बताया कि बाल आश्रय गृहों में बाल कल्याण समितियों के लिए तीन-तीन सौ वर्ग फुट के आकार के कमरे बनाने की जरूरत है।

अधिकारी ने बताया कि जिन जिलों में बाल आश्रय गृह नहीं हैं या जिन आश्रय गृहों में समिति के लिए स्थान नहीं है, वहां समिति कार्यालय के निर्माण या किराए के लिए मिशन के तहत धन उपलब्ध कराया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि मिशल वात्सल्य बाल कल्याण समिति के भवन निर्माण के लिए 9.25 लाख रुपये देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड