जरुरी जानकारी | आईडीबीआई बैंक का पहली तिमाही का मुनाफा 62 प्रतिशत बढ़कर 1,224 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईडीबीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत बढ़कर 1,224 करोड़ रुपये रहा है।
नयी दिल्ली, 24 जुलाई आईडीबीआई बैंक का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत बढ़कर 1,224 करोड़ रुपये रहा है।
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) प्रवर्तित इस बैंक ने एक साल पहले की समान तिमाही में 756 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 7,712 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,774 करोड़ रुपये थी।
तिमाही के दौरान बैंक का ब्याज संग्रह 4,634 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,860 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 61 प्रतिशत बढ़कर 3,998 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,488 करोड़ रुपये थी।
बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। जून तिमाही के अंत तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां घटकर 5.05 प्रतिशत पर आ गईं। एक साल पहले समान तिमाही में यह 19.90 प्रतिशत के स्तर पर थीं।
इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी 1.26 प्रतिशत से घटकर 0.44 प्रतिशत रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2023 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

