देश की खबरें | महाराष्ट्र में सरकारी अस्पताल के आईसीयू खंड में आग लगी, सुरक्षित निकाले गए तीन मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में सोमवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू खंड के एक हिस्से में आग लग गई। आग से प्रभावित क्षेत्र से 15 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन उनमें से तीन मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण बाद में मौत हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 28 सितम्बर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में सोमवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू खंड के एक हिस्से में आग लग गई। आग से प्रभावित क्षेत्र से 15 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन उनमें से तीन मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण बाद में मौत हो गयी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन मौतों का आग की घटना से कोई संबंध नहीं है और मरीज की स्थिति पहले से ही गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था ।

यह भी पढ़े | Odisha: कोरोना की चपेट में ओडिशा, राज्य के 15 विधायक पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

कोल्हापुर के छत्रपति प्रमिला राजे अस्पताल के ‘आईसीयू खंड’ में सोमवार सुबह शॉट-सर्किट होने की वजह से आग लग गई।

कोल्हापुर जिले में इस सरकारी अस्पताल में कोविड-19 मरीजों का उपचार चल रहा है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि आग के समय कितने मरीज वहां भर्ती थे । बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के झारखंड में 1,508 नए मरीज, 9 की मौत: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अस्पताल के डीन डॉ. चंद्रकांत म्हासे ने बताया कि कोल्हापुर के छत्रपति प्रमिला राजे अस्पताल के ‘आईसीयू खंड’ में सोमवार सुबह शॉट-सर्किट होने की वजह से आग लग गई।

उन्होंने कहा, ‘‘ सभी 15 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया और हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग और अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया था।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल बाडे ने बताया, ‘‘आग के बाद आईसीयू खंड से निकाले गए 15 मरीजों में से बेहद गंभीर तीन मरीजों की बाद में मौत हो गयी।’’

उन्होंने कहा कि इन मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया था और अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद से उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही थी।

उन्होंने कहा कि आग की घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति बनायी गयी है । जांच समिति में सात सदस्य होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू