एजेंसी न्यूज

आईसीएमआर, एनसीडीसी जिला स्तर पर कोविड-19 की निगरानी के लिए सीरम सर्वेक्षण शुरू करेंगे

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय बीमारी नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) 10 स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में सर्वेक्षण के लिए महत्वपूर्ण पक्षकारों के साथ काम करेंगे।

आईसीएमआर, एनसीडीसी जिला स्तर पर कोविड-19 की निगरानी के लिए सीरम सर्वेक्षण शुरू करेंगे
जमात

नयी दिल्ली, 11 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में जिला स्तर पर कोविड-19 पर नजर रखने के लिए सरकार की दो अनुसंधान इकाइयां सीरम सर्वेक्षण शुरू करने की प्रक्रिया में हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय बीमारी नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) 10 स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में सर्वेक्षण के लिए महत्वपूर्ण पक्षकारों के साथ काम करेंगे।

इन 10 प्रतिष्ठानों में से छह सार्वजनिक और चार निजी प्रतिष्ठान होंगे।

सीरम सर्वेक्षण में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडीज की उपस्थिति का पता लगाने के लिए लोगों के किसी समूह के रक्त सीरम का परीक्षण किया जाता है।

मंत्रालय ने अपनी वेसाइट पर अपलोड किए गए एक दस्तावेज में कहा कि देश के सभी जिलों में सार्स-कोव-2 संक्रमण को लेकर एक व्यवस्थित सर्वेक्षण की आवश्यकता है।

इसने कहा, ‘‘यह सर्वेक्षण मौजूदा जांच निर्देशों के अनुरूप नियमित जांच के अतिरिक्त होगा।’’

मंत्रालय ने कहा कि सर्वेक्षण के तहत एक सप्ताह में 200 नमूने तथा एक महीने में 800 नमूने शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).