जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई होम फाइनेंस ने दिल्‍ली एनसीआर की रेगुलराइज कॉलोनियों के लिए की आवास-ऋण सुविधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अब दिल्‍ली एनसीआर की ऐसी कालोनियों में मकान खरीदने को कर्ज सुविधाएं दे ही है जो वैध (नियमित) घोषित की जा चुकी हैं।

नई दिल्‍ली, 28 जनवरी आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अब दिल्‍ली एनसीआर की ऐसी कालोनियों में मकान खरीदने को कर्ज सुविधाएं दे ही है जो वैध (नियमित) घोषित की जा चुकी हैं।

कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक इन कॉलोनियों में घर खरीदने के इच्‍छुक ग्राहकों के लिए दस लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक के आवास ऋण उपलब्‍ध करा रही है।

कंपनी ने कहा है कि आईसीआईसीआईएचएफसी द्वारा दिल्‍ली एनसीआर में ऐसी कई कॉलोनियों को

शॉर्टलिस्‍ट किया गया है, जैसे कि लक्ष्‍मी नगर, उत्‍तम नगर, कृष्‍णा नगर, पीतमपुरा, व अन्‍य। उसका कहना है कि यह नवीनतम पेशकश, योजनाबद्ध शहरीकरण और आधुनिक सुख-सुविधाओं के जरिए कॉलोनियों के रूपांतरण हेतु सरकार द्वारा विनियमन हेतु किये जा रहे प्रयासों के अनुरूप है। इससे सरकार द्वारा किये जा रहे विनियमन से प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) - हाउसिंग फॉर ऑल (सभी के लिए आवास) के उद्देश्‍य को

हासिल करने में मदद मिलेगी।

आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, श्री

अनिरुद्ध कमानी ने कहा कि दिल्‍ली एनसीआर में कॉलोनियों के विनियमन (रेग्‍युलराइजेशन) से लोगों के

लिए होम लोन लेना आसान हो गया है। आईसीआईसीआई एचएफसी ने इस तरह की प्रोपर्टीज को खरीदने

के इच्‍छुक ग्राहकों को अफोर्डेबल होम लोन उपलब्‍ध कराने के लिए यह पेशकश की है।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर