जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 18.8 प्रतिशत बढ़कर 12,948 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 18.8 प्रतिशत बढ़कर 12,948 करोड़ रुपये रहा है।
मुंबई, 26 अक्टूबर निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 18.8 प्रतिशत बढ़कर 12,948 करोड़ रुपये रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ 14.5 प्रतिशत बढ़कर 11,746 करोड़ रुपये रहा है। एकल आधार पर बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 47,714 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 40,697 करोड़ रुपये थी।
बैंक की मुख्य (कोर) शुद्ध ब्याज आय 9.5 प्रतिशत बढ़कर 20,048 करोड़ रुपये रही है।
बैंक के कार्यकारी निदेशक संदीप बत्रा ने कहा कि शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) सितंबर तिमाही में 4.36 प्रतिशत था और आगे चलकर स्थिर रहेगा।
बैंक की गैर-ब्याज आमदनी 10.8 प्रतिशत बढ़कर 6,496 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें शुल्क आय 13.5 प्रतिशत बढ़कर 5,894 करोड़ रुपये होने का योगदान है।
तिमाही के दौरान इसकी जमाराशि में 15.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बत्रा ने भरोसा जताया कि बैंक जमाराशि वृद्धि के साथ ऋण मांग को पूरा करने में सहज है।
परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) सितंबर 2024 के अंत तक घटकर सकल कर्ज का 1.97 प्रतिशत रह गई, जबकि एक साल पहले यह 2.48 प्रतिशत थी।
इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए घटकर 0.42 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 0.43 प्रतिशत था।
सितंबर तिमाही के दौरान बैंक ने 90 नई शाखाएं खोली, जिससे इसकी कुल शाखाओं की संख्या 6,613 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2024 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

