एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 18.5 प्रतिशत बढ़कर 11,672 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2024) में 18.5 प्रतिशत बढ़कर 11,672 करोड़ रुपये रहा है।

जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 18.5 प्रतिशत बढ़कर 11,672 करोड़ रुपये पर

मुंबई, 27 अप्रैल निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2024) में 18.5 प्रतिशत बढ़कर 11,672 करोड़ रुपये रहा है।

वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 9,853 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 17.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10,708 करोड़ रुपये रहा था, जबकि मार्च, 2023 तिमाही में यह 9,122 करोड़ रुपये था।

कंपनी की मूल शुद्ध ब्याज आमदनी 8.1 प्रतिशत बढ़कर 19,093 करोड़ रुपये रही। इसमें कर्ज में 16.8 प्रतिशत वृद्धि और शुद्ध ब्या मार्जिन घटकर 4.40 प्रतिशत रह गया।

बैंक की गैर-ब्याज आय 15.7 प्रतिशत बढ़कर 5,930 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक का प्रावधान मार्च तिमाही में आधे से ज्यादा घटकर 718 करोड़ रुपये रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).