जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 15.7 प्रतिशत बढ़कर 13,502 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 15.7 प्रतिशत बढ़कर 13,502 करोड़ रुपये हो गया।
मुंबई, 19 अप्रैल आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 15.7 प्रतिशत बढ़कर 13,502 करोड़ रुपये हो गया।
निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता का एकल आधार पर शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 12,630 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 10,708 करोड़ रुपये था।
बैंक की मूल शुद्ध ब्याज आय मार्च तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 21,193 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 19,093 करोड़ रुपये थी।
कोष को छोड़कर बैंक की गैर-ब्याज आय मार्च तिमाही में 18.4 प्रतिशत बढ़कर 7,021 करोड़ रुपये हो गई।
मार्च तिमाही में बैंक का प्रावधान 891 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 718 करोड़ रुपये था।
सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात बढ़कर मार्च, 2025 के अंत में 1.67 प्रतिशत हो गया, जो दिसंबर, 2024 में 1.96 प्रतिशत था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

