जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 11,696 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 9.96 प्रतिशत बढ़कर 11,695.84 करोड़ रुपये रहा।
मुंबई, 27 जुलाई आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 9.96 प्रतिशत बढ़कर 11,695.84 करोड़ रुपये रहा।
बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 10,636.12 करोड़ रुपये रहा था।
देश में निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने शेयर बाजार को शनिवार को दी सूचना में कहा कि उसका शुद्ध लाभ एकल आधार पर जून तिमाही में 14.62 प्रतिशत वृद्धि के साथ 11,059 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,648.2 करोड़ रुपये था।
बैंक की कुल आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 45,998 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,763 करोड़ रुपये थी।
बैंक का खर्च जून तिमाही में बढ़कर 29,973 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 24,624 करोड़ रुपये था।
आईसीआईसीआई बैंक का कुल प्रावधान जून तिमाही में 1,332.18 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 1,292.44 करोड़ रुपये था। हालांकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी (जनवरी-मार्च, 2024) तिमाही में यह 718.49 करोड़ रुपये था।
जून तिमाही की समाप्ति पर सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 2.36 प्रतिशत पर स्थिर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

