एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक का दूसरी तिमाही का मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़कर 6,092 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 24.7 प्रतिशत बढ़कर 6,092 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | आईसीआईसीआई बैंक का दूसरी तिमाही का मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़कर 6,092 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 24.7 प्रतिशत बढ़कर 6,092 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,882 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय मामूली बढ़कर 39,484.50 करोड़ रुपये हो गई, जो 2020-21 की समान अवधि में 39,289.60 करोड़ रुपये थी।

एकल आधार पर तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत बढ़कर 5,511 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 4,251 करोड़ रुपये था। एकल आधार पर तिमाही के दौरान बैंक की आय 23,651 करोड़ रुपये से बढ़कर 26,031 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार दिखा। उसकी कुल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कम होकर 30 सितंबर, 2021 तक कुल ऋण के 4.82 प्रतिशत तक रह गईं, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 5.17 प्रतिशत थीं।

बैंक का शुद्ध एनपीए भी एक प्रतिशत से घटकर 0.99 प्रतिशत पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2021 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).