एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | आईसीसी रैंकिंग : रवि बिश्नोई दुनिया के नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत पांच पायदान की छलांग लगाकर बुधवार को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गये।

खेल की खबरें | आईसीसी रैंकिंग : रवि बिश्नोई दुनिया के नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज बने

दुबई, नौ दिसंबर भारत के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत पांच पायदान की छलांग लगाकर बुधवार को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गये।

बिश्नोई ने हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई श्रृंखला में पांच मैच में नौ विकेट झटके थे।

तेईस वर्षीय बिश्नोई के 699 रेटिंग अंक हैं, उन्होंने इस तरह पांच पायदान के फायदे से अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (692 अंक) को शीर्ष से हटा दिया।

श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा और इंग्लैंड के आदिल राशिद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं और दोनों के 679 अंक हैं।

श्रीलंका के महीश तीक्षणा (677 अंक) शीर्ष पांच गेंदबाजों में शामिल हैं।

बिश्नोई खेल के इस छोटे प्रारूप में शीर्ष 10 में काबिज एकमात्र गेंदबाज हैं जबकि अक्षर पटेल नौ पायदान की छलांग से 18वें स्थान पर पहुंच गये।

भारत को टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया पर 4-1 से जीत दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ एक पायदान खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गये।

हार्दिक पंड्या ने आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में तीसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि वह चोट के कारण आस्ट्रेलिय के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).