देश की खबरें | आईसीसी के सामने टी20 लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच संतुलन बनाना गंभीर चुनौती : फ्लावर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशूहर कोच एंडी फ्लावर का कहना है कि अगले दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने टी20 लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच वित्तीय रूप से व्यवहारिक संतुलन बनाना एक गंभीर चुनौती होगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 सितंबर मशूहर कोच एंडी फ्लावर का कहना है कि अगले दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने टी20 लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच वित्तीय रूप से व्यवहारिक संतुलन बनाना एक गंभीर चुनौती होगी।

उन्हें यह भी लगता है कि स्टार खिलाड़ियों जैसे विराट कोहली को पांच दिवसीय प्रारूप के बारे में लगातार बात करते रहना होगा।

यह भी पढ़े | हरसिमरत कौर के इस्तीफे के बाद हरियाणा में बढ़ सकती है बीजेपी की टेंशन, दुष्यंत चौटाला पर बढ़ रहा है दबाव, कांग्रेस ने कही ये बात.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की आईपीएल के बाद आईसीसी के ज्यादातर पूर्ण सदस्य देशों ने अपनी टी20 लीग बना ली है और फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर पर काफी दबाव डाल दिया है।

फ्लावर ने दुबई से कहा कि इंग्लैंड में हालिया श्रृंखला ने दिखा दिया कि टेस्ट क्रिकेट में रूचि बरकरार है लेकिन टी20 के साथ ही इस प्रारूप में भी सही तरह से संतुलन बनाने की जरूरत है।

यह भी पढ़े | MP Bye-Election 2020 : सिंधिया की होम पिच ग्वालियर में कांग्रेस ने लगाया जोर, बीजेपी भी लगा रही है ताकत.

फ्लावर इस सत्र से किंग्स इलेवन पंजाब के सहायक कोच के तौर पर आईपीएल में अपना पदार्पण कर रहे हैं। उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘यह आईसीसी के लिये गंभीर चुनौती है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और फ्रेंचाइजी लीग की दुनिया के बीच सही सतुंलन बनाये। अगले दशक में यह देखना दिलचस्प होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में अब भी काफी दिलचस्पी है, विशेषकर तीन देशों (भारत, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया) में। हमने दर्शकों के बिना इंग्लैंड में दो अच्छी श्रृंखलायें देंखी और टीवी उत्पाद के तौर पर पांच दिवसीय प्रारूप प्रसारकों को काफी कुछ देता है। ’’

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के बीच भी टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर काफी दिलचस्पी है। आईसीसी को इन सबको चतुराई से संभालना होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी