विदेश की खबरें | आईसीसी ने फलस्तीनी क्षेत्रों में कथित अपराधों की जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फताऊ बेंसौदा ने एक बयान में कहा कि जांच ‘‘बिना किसी डर या पक्षपात के स्वतंत्र, निष्पक्ष ढंग से की जाएगी।’’

फताऊ बेंसौदा ने एक बयान में कहा कि जांच ‘‘बिना किसी डर या पक्षपात के स्वतंत्र, निष्पक्ष ढंग से की जाएगी।’’

बेंसौदा ने कहा कि 2019 में गाजा पट्टी में इजराइल की सैन्य कार्रवाई के साथ ही पश्चिमी तट में इजराइली गतिविधि के मामले में युद्ध अपराधों की जांच शुरू करने के लिए एक ‘‘उचित आधार’’ है।

उन्होंने उस आकलन के बाद न्यायाधीशों को अशांत क्षेत्र में अदालत के अधिकार क्षेत्र की सीमा पर व्यवस्था देने के लिए कहा। न्यायाधीश ने पिछले महीने कहा था कि अदालत का अधिकार क्षेत्र 1967 के पश्चिम एशिया युद्ध में इजराइल के कब्जे वाले क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

यदि जांच में अपराधों के लिए कथित रूप से जिम्मेदार संदिग्धों की पहचान होती है, तो अभियोजक न्यायाधीशों को अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए कह सकते हैं।

इजरायल ने इस फैसले की निंदा की। विदेश मंत्री गैबी आशकेनाज़ी ने इसे "नैतिक और कानूनी दिवालियेपन का एक कृत्य" करार दिया और कहा कि इजरायल ‘‘अपने नागरिकों और सैनिकों को कानूनी उत्पीड़न से बचाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा।’’

फलस्तीन 2015 में अदालत में शामिल हुआ था और लंबे समय से इजराइल की जांच करने पर जोर दिया है जो अदालत का सदस्य नहीं है। फलस्तीन ने अदालत से कहा है कि वह गाजा पट्टी में फलस्तीनी आतंकवादियों के खिलाफ 2014 में इजरायल की कार्रवाई के साथ ही इजरायल के कब्जे वाले पश्चिम तट में बस्तियों के निर्माण और पूर्वी यरुशलम पर कब्जे की भी जांच करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान