एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आईसीए ने 78 लाख रूपये जुटाये, कोविड-19 संकट के दौरान 57 जरूरतमंद क्रिकेटरों की मदद करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) 78 लाख रूपये जुटाने में सफल रहा और अब 57 जरूरतमंद क्रिकेटरों को कोविड-19 महामारी से उत्पन्न हुए संकट में वित्तीय मदद मुहैया करायेगा।

देश की खबरें | आईसीए ने 78 लाख रूपये जुटाये, कोविड-19 संकट के दौरान 57 जरूरतमंद क्रिकेटरों की मदद करेगा
जियो

नयी दिल्ली, 20 जून भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) 78 लाख रूपये जुटाने में सफल रहा और अब 57 जरूरतमंद क्रिकेटरों को कोविड-19 महामारी से उत्पन्न हुए संकट में वित्तीय मदद मुहैया करायेगा।

आईसीए की योजना पहले 25 से 30 पूर्व खिलाड़ियों की मदद करने की थी जिन्हें इस स्वास्थ्य संकट के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के चलते आंध्र प्रदेश सरकार ने 10वीं कक्षा की परीक्षाएं नहीं आयोजित करने का लिया फैसला: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

संघ के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने कहा, ‘‘हम 20 से 25 क्रिकेटरों की मदद करने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन साथी क्रिकेटरों की मदद से हम 57 क्रिकेटरों को सहायता करने में सफल रहे। ’’

इस 24 क्रिकेटरों की नयी सूची में नेत्रहीन क्रिकेटर शेखर नायक भी शामिल हैं जिन्हें 2017 में पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया था। इसमें पूर्व खिलाड़ियों की तीन विधवायें भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Glenmark's FabiFlu: डीजीसीआई की मंजूरी के बाद ग्लेनमार्क ने कोविड-19 के इलाज की दवा मार्केट में उतारी.

इसमें तीन वर्गों में आर्थिक मदद मुहैया करायी जायेगी जिसमें ए वर्ग में एक लाख रूपये, बी वर्ग में 80,000 रूपये और सी वर्ग में 60,000 रूपये दिये जायेंगे।

उन खिलाड़ियों की मदद की जायेगी जिनके पास नौकरी नहीं है और उन्हें बीसीसीआई या उनके संबंधित राजय संघों से पेंशन नहीं मिल रही।

महान क्रिकेटर जैसे सुनील गावस्कर और कपिल देव ने वित्तीय योगदान किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).