आईसीए ने जरूरतमंद क्रिकेटरों के लिये 24 लाख रूपये जुटाये , अजहर ने भी दिया सहयोग
आईसीए ने बुधवार की शाम हुई आनलाइन बैठक के बाद यह फैसला किया । इसके अध्यक्ष अशोक मलहोत्रा ने कहा ,‘‘ हर खिलाड़ी ने अपनी क्षमता के अनुरूप योगदान दिया । हमने शुक्रवार की शाम को ही अपील की और अब तक 24 लाख रूपये जमा हो गए । ’’
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी झेल रहे 30 पूर्व क्रिकेटरों की मदद के लिये 24 लाख रूपये जुटाये हैं और इस मुहिम में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने भी सहयोग किया है ।
आईसीए ने बुधवार की शाम हुई आनलाइन बैठक के बाद यह फैसला किया । इसके अध्यक्ष अशोक मलहोत्रा ने कहा ,‘‘ हर खिलाड़ी ने अपनी क्षमता के अनुरूप योगदान दिया । हमने शुक्रवार की शाम को ही अपील की और अब तक 24 लाख रूपये जमा हो गए । ’’
इसमें से 10 लाख रूपये आईसीए का योगदान है । पूर्व कप्तान अजहर ने दस लाख रूपये योगदान का वादा किया है ।इनके अलावा पूर्व खिलाड़ी अंशुमान गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी ने भी मदद की है ।
मलहोत्रा ने बताया कि यह मुहिम 16 मई तक चलेगी ।
उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे शीर्ष खिलाड़ी अभी भी इस मुहिम में शामिल नहीं हुए हैं । हम उम्मीद कर रहे हैं कि वे भी इससे जुड़ेंगे ।’’
आईसीए के साथ 1750 क्रिकेटर रजिस्टर्ड हैं । इसे फरवरी में बीसीसीआई से दो करोड़ रूपये का अनुदान मिला था । बीसीसीआई इस समय उन क्रिकेटरों को ही पेंशन देता है जिन्होंने 25 से अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

