जरुरी जानकारी | आईबीएम, एनएसडीसी ने मुफ्त डिजिटल कौशल प्रशिक्षण देने के लिए समझौता किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईबीएम और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने शुक्रवार को एक मुफ्त डिजिटल शिक्षा मंच की शुरुआत की, जो नई प्रौद्योगिकियों तथा पेशेवर कौशल विकास पर केंद्रित है।
नयी दिल्ली, 21 अगस्त आईबीएम और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने शुक्रवार को एक मुफ्त डिजिटल शिक्षा मंच की शुरुआत की, जो नई प्रौद्योगिकियों तथा पेशेवर कौशल विकास पर केंद्रित है।
इस गठजोड़ के तहत आईबीएम ‘ओपेन पी-टेक’ मंच से ऑनलाइन पाठ्यक्रम तैयार करेगा और एनएसडीसी के ई-स्किल इंडिया पोर्टल के जरिए इसकी पेशकश की जाएगी।
यह भी पढ़े | Puducherry Fire: कोकोनट हार्बर के पास नाव निर्माण कारखाने में लगी आग, 8 फायर टेंडर मौके पर मौजूद.
इस पहल से देश के युवाओं को अपना भविष्य बनाने के लिए विभिन्न कौशल को सीखने में मदद मिलेगी।
आईबीएम द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस साझेदारी के तहत आईबीएम अपने 30 से अधिक ओपेन पी-टेक पाठ्यक्रमों को ई-स्किल इंडिया पोर्टल पर सूचीबद्ध करेगी, जिनकी प्रशिक्षण अवधि 60 घंटे से अधिक है।
इस पहल के तहत 18 से 22 साल के युवाओं को साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉकचैन, कृत्रिम मेघा और मशीन लर्निंग, क्लाउड, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी उभरती हुई तकनीकों के बारे में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एनएसडीसी के प्रबंध निदेशक और सीईओ मनीष कुमार ने कहा कि डिजिटल शिक्षा से रोगजार के क्षेत्र में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)